बॉक्स ऑफिस पर जारी है अक्षय-रजनी की फिल्म 2.0 की धुआंधार कमाई, कमाई इतने करोड़ | Entertainment Ka Gola
विकास चौधरी|संपादक

इस रविवार को फिल्म ने अपनी रिलीज़ से सबसे ज्यादा 34 करोड़ रूपये हासिल किये।
रजनीकांत और अक्षय कुमार की साइंस-फिक्शन थ्रिलर फिल्म 2.0 ने अपने पहले वीकेंड में हिंदी डब वर्जन में जबरदस्त कमाई करते हुए 95 करोड़ रूपये का कलेक्शन कर लिया है।
शंकर ने निर्देशन में बनी फिल्म 2.0 इस बार गुरुवार को रिलीज़ हुई थी और फिल्म को चार दिनों का ओपनिंग वीकेंड मिला। इन चार दिन में फिल्म ने 95 करोड़ रूपये का कलेक्शन कर लिया है। इस रविवार को फिल्म ने अपनी रिलीज़ की सबसे अधिक कमाई 34 करोड़ रूपये हासिल किये। ये शनिवार की 24 करोड़ रूपये की कमाई के मुकाबले करीब 40 प्रतिशत का उछाल है। फिल्म ने 19 करोड़ 50 लाख रूपये (कुछ ट्रेड पंडितों के मुताबिक 20 करोड़ 25 लाख रूपये) से ओपनिंग ली थी।
निर्देशक शंकर षड्मुघम की साल एक अक्टूबर 2010 को तमिल में इंथिरन नाम से एक फिल्म रिलीज़ हुई थी। हिंदी में उसका नाम रोबोट दिया गया। ये उसका दूसरा भाग है। 2.0 में रजनीकांत अपने साइंटिस्ट और रोबोट के रोल में हैं। अक्षय कुमार को विलेन बनाया गया है। ऐश्वर्या बच्चन की जगह इस बार एमी जैक्सन ने ली है। साथ में सुधांशु पांडे, आदिल हुसैन, कलाभवन शाजॉन और रियाज़ खान का भी रोल है।
रोबोट की इस कहानी में अबकि आने वाले दिनों में मोबाइल फोन की तरंगों से पक्षियों पर होने वाले ख़तरे को बताया गया है। इस फिल्म को बनाने में 550 करोड़ रूपये का खर्च आया है। ये भारत की सबसे महंगी है। फिल्म 2.0 को 6600 स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया है। इनमें हिंदी में 3500, तमिल में 2500 और तेलुगु में 600 स्क्रीन्स हैं। ओवरसीज़ को मिलाकर ये संख्या करीब 10500 है ।
ये फिल्म पहले 2017 में दिवाली के मौके पर आने वाली थी फिर से इस साल 26 जनवरी के मौके पर रिलीज़ करने की योजना बनाई गई लेकिन काम पूरा नहीं हुआ। साल 2010 में 2.0 का पहला भाग हिंदी में रोबोट के रूप में रिलीज़ हुआ था जिसने हिंदी 23 करोड़ 84 लाख रूपये का कलेक्शन किया था। सभी वर्जन को मिला कर ग्रॉस कलेक्शन 162 करोड़ रूपये हुआ था।
Comments
Post a Comment